---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 26, 2026

थाना कोतवाली पुलिस ने स्मैक का विक्रय करते हुए युवक को पकड़ा


आरोपी के कब्जे से 3 लाख रूपये कीमत की 14.48 ग्राम स्मैक जप्त कर किया गिरफ्तार

शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा स्मैक का विक्रय करते हुए एक युवक को पकड़ा और जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3 लाख रूपये कीमत की 14.48 ग्राम स्मैक जब्त करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के विरूद्ध अप.क्र. 660/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा साल्वेंट के पास रेल्वे स्टेशन रोड तरफ स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है, सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को शारदा साल्वेंट के पास रेल्वे स्टेशन रोड शिवपुरी तरफ रवाना किया, जहाँ एक व्यक्ति मुखबिर के हुलिया के अनुसार खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे टीम की मदद से घेरकर पकडा गया, इस युवक अनिकेत रावत पुत्र सिध्दार रावत उम्र 20 साल नि.शारदा कालोनी टोंगरा रोड शिवपुरी की जब तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 14.48 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो जिसकी अनु.कीमत 3 लाख रूपये आंकी गई। आरोपी इस पुडिय़ा केा बेचने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा और मौके पर स्मैक जप्ती एवं गिरफ्तारी कर कार्यवाही की गयी। यह आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जो पूर्व में भी कई अपराध घटित कर चुका है आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है, पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली रोहित दुबे, उनि.विवेक भट्ट, उनि.सुमित शर्मा, प्र.आर. गजेन्द्र परिहार, अवतार सिंह, आर. देवेन्द्र रावत, अजय यादव, राहुल कुमार, दिलशाद खांन, राहुल कुमार, अजीत राजावत, बृजेश जादौन शामिल रहे।  

No comments: