हजारों साडिय़ों का वितरण कर पैर छूकर बहिनों से लिया आर्शीवादशिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भाई दूज का पर्व इस बार सामाजिक सौहार्द और आत्मीयता का अनुपम उदाहरण बन गया, जब भाजपा नेता दिलीप मुद्गल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने ग्राम वीलम्पुर गरिच्छा एवं वूडदा की आदिवासी बस्तियों में पहुंचकर परंपरागत भाई दूज का स्नेहिल निर्वहन किया। श्री मुद्गल ने भाई दूज के क्रम से प्रतिदिन की भांति आज भी सभी समाजों की बहनों से टीका लगवाया, उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपहार स्वरूप साडयि़ां भेंट कीं। इस अवसर पर बहनों ने उन्हें स्नेहपूर्वक भाई मानते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और निरंतर सामाजिक सेवा की कामना की। आदिवासी बस्तियों में श्री मुद्गल की उपस्थिति से उत्साह और अपनत्व का वातावरण बना रहा। उन्होंने कहा कि भाई दूज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, परस्पर सम्मान और समरसता का प्रतीक है। समाज के हर वर्ग की बहनों का सम्मान करना ही इस पर्व की सच्ची भावना है। ग्रामीणों ने बताया कि श्री मुद्गल वर्षों से भाई दूज के अवसर पर बिना किसी भेदभाव के सभी समाजों की बहनों के बीच पहुंचते हैं, जिससे सामाजिक एकजुटता मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment