शिवपुरी विकास मंच और श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक ने शिविर में सहयोग किया प्रदानशिवपुरी- जिला मुख्यालय पर बीती 17 से 25 मार्च तक आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मेडीकल कॉलेज में जिला प्रशासन, कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में लाखों लोगों को अपने रोग से उपचार प्राप्त हुआ और इन सेवाओं के चलते इस शिविर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
पीडि़त मानवता की सेवा के लिए आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर समाजसेवी संस्था शिवपुरी विकास मंच एवं श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक अध्यक्ष तेजमल सांखला के साथ पूरी टीम स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग प्रदान कर शिविर की सफलता पर आभार जताया और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित सभी आयोजकों एवं सभी चिकित्सकों की अनुकरणीय सेवाओं को सराहा। इस दौरान शिविर में लगातार सातों दिन प्रात: 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर के संचालन के दौरान आने वाले हजारों मरीजों की सेवाओं और चिकित्सकीय दल के लिए शिवपुरी विकास मंच एवं श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक के द्वारा पूरी टीम संस्था अध्यक्ष तेजमल सांखला के नेतृत्व में सहयोग प्रदान करने में लगी रही। ज
हां शिवि में ऑपरेशन करने वाले सभी चिकित्सकों का संस्था पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया, साथ ही कहीं भी किसी भी मरीज या चिकित्सक को सेवा की आवश्यकता होती है वहां तत्काल संस्था सदस्यों के द्वारा मौके पर पहुंचकर हर समस्या का निराकरण करने में योगदान देते। इस दौरान इस सेवा कार्य में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए शिवपुरी विकास मंच और श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक संस्था के समिति सदस्य महेन्द्र रावत, सौरभ सांखला, राजीव शर्मा, बृज दुबे, मुकेश आचार्य, संजय गुप्ता सन्नी, गोपाल गौड़, श्याम सुंदर राठौर, दिनेश गर्ग आदि सहित सभी सदस्यगण शामिल रहे।



No comments:
Post a Comment