---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 25, 2026

मंदिर जीर्णोद्धार के साथ होंगे कई विकास कार्य : विधायक


शिवपुरी/पिछोर
-जिले के पिछोर नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित पुराना गल्ला मंडी क्षेत्र में बने आस्था का केंद्र श्री हनुमान मंदिर का अब कायाकल्प होने जा रहा है। वर्षों से उपेक्षित पड़े इस मंदिर परिसर के विकास को लेकर क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने मौके पर पहुंचकर मंदिर के जीर्णोद्धार एवं आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाया है। क्षेत्र के रहवासियों ने मंदिर के जीर्णोद्धार, प्रांगण के सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण, मनोरंजन भवन और ध्यान कक्ष जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर विधायक को लिखित आवेदन सौंपा। जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक स्वयं स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र नहीं होते, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के भी महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। ऐसे में मंदिर का समुचित विकास आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों की सभी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा और जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल खटीक, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुनील लोधी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश पंसारी  सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

No comments: