---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 9, 2026

शा.माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान दिवस का हुआ आयोजन


शिवपुरी-
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी में 9 मार्च को विज्ञान दिवस 2026 का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन श्रीवास्तव द्वारा सम्पन्न किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक मंजूलता गर्ग द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के बारे में एक व्याख्यान दिया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ विकास, सहसंयोजक डॉ नैंसी मौर्य द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस ंड टेक्नोलोजी, भोपाल द्वारा वित्तपोषित है। प्रधानमंत्री कॉलेज में विज्ञान दिवस का आयोजन 10 मार्च को भी किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अच्छी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई तथा निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

No comments: