---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 13, 2026

ग्वाल समाज का 10वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को बजरंगगढ़ में


सामाजिक सहभागिता के रूप में समाजजन होंगें शामिल, 34 जोड़ों का हुआ पंजीयन

शिवपुरी- समाज को एकजुट करने और सशक्त समाज संगठन को लेकर ग्वाल समाज बजरंगगढ़ जिला गुना छावनी के द्वारा 10वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन आगामी 20 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है जिसमें संपूर्ण ग्वाल समाज की सहभागिता के लिए समाज के द्वारा प्रचार-प्रसार कर विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीयन किए गए और अब तक 34 जोड़ों का पंजीयन इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया जा चुका है जिनका वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न कराए जाऐंगें।

ग्वाल समाज सकल (पंच)शिवपुरी के अध्यक्ष राजू ग्वाल ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई और फिजूलखर्ची को रोकने के उद्देश्य से ग्वाल समाज बजरंगगढ़ जिला गुना छावनी के द्वारा समाजजनों की सहमति से 10वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन 20 अप्रैल को होने जा रहा है। जहां समाज अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी एवं उपाध्यक्ष गोकुल दीवान सहित समस्त ग्वाल समाज बजरंगगढ़ की सहभागिता से इस भव्य विवाह सम्मेलन की शुरूआत 20 अप्रैल को प्रात: 6 से 8 बजे तक गंगापूजन एवं कलश यात्रा के साथ होगी जिसमें सम्मेलन में शामिल 34 जोड़ों भी अपने परिजनों और समाजजनों के साथ बारात के रूप में शामिल होंगें तत्पश्चात  प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक समाजजनो के लिए स्नेहभोज एवं विवाह सम्मेलन के सभी जोड़ों का आर्शीवाद समारोह, पाणिग्रहण संस्कार आदि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराए जाऐंगें। 

विवाह सम्मेलन आयोजक बजरंगगढ़ छावनी के द्वारा इस दौरान नव विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप बाईक, मंगलसूत्र, नाक का कांटा, बिछुड़ी, पायलें, टीव्ही एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, अलमारी, सिंगारदानी, पलंग मय रजाई गद्दा तकिया, सोफा, टेबल, स्त्री, इंडेक्शन चूल्हा, बर्तन, कूकर, कढ़ाई, गुण्ड गघरा, मिक्सी आदि सामग्री प्रदान की जाएगी ताकि यह वैवाहिक जोड़ी अपनी गृहस्थी सामग्री के साथ अपना सुखमय दाम्पत्य जीवन जी सके। कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता के लिए ग्वाल समाज की समस्त छावनियों में प्रचार-प्रसार कर आमंत्रण दिया गया है और 20 अप्रैल को आयोजित विवाह सम्मेलन में सभी की सहभागिता हो इसे लेकर सम्मेलन में शामिल होने की अपील बजरंगगढ़ छावनी के द्वारा की गई है। 

इस विवाह सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने में बजरंगगढ़ छावनी के घनश्याम स्वामी, तोताराम हिन्नवार, अशोक मोरिया, कैलाश नारायण स्वामी, अंतिम ग्वाल, कालू हिन्नवार, राकेश मोरिया, प्रमोद रराह, शुभम पचौरी एवं रवि हांस सहित समस्त बजरंगगढ़ जिला गुना छावनी शामिल है। 

No comments: