---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 13, 2026

मुख्यमंत्री के नाम कोलारस विधायक को संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन



बदरवास ब्लाक के शिक्षकों ने प्रदर्शन कर जोरदार विरोध किया, 18 को भोपाल में जंगी प्रदर्शन

शिवपुरी- शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी की अनिवार्यता का विरोध करते हुए और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। खतौरा में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित शिक्षक शिक्षिकाओं ने रैली के रूप में निकलकर नारेवाजी करते हुए अपनी नाराजगी प्रकट की और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कोलारस विधायक माननीय श्री महेंद्र सिंह यादव को नीरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।

शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में मांग रखी कि शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और माननीय उच्चतम न्यायालय में प्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करे। पहले से ही निर्धारित परीक्षा या योग्यता के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए यह आदेश उनके सम्मान और हितों के विपरीत है। शिक्षकों ने रैली के रूप में टीईटी के काले कानून को वापिस लो,शिक्षकों का अपमान,नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन में शिक्षकों ने अपनी दूसरी प्रमुख मांग नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने को भी जोर शोर से उठाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करना ही न्यायसंगत और तर्कसंगत समाधान है। 

शिक्षकों ने शासन से टीईटी की अनिवार्यता आदेश को रद्द कर शीघ्र ही पुनर्विचार याचिका लगाने और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग की है जिससे 15 से 20 वर्षों की सेवा की गणना हो सके। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए विरोध कार्यक्रम में सहभागिता की। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नीरेंद्र रघुवंशी, उदयभान यादव, चंद्रपाल यादव, देवेंद्र सिंह रघुवंशी, मानसिंह कुशवाह,अरविंद गोलिया,आशा रघुवंशी,गायत्री कुशवाह, संगीता रघुवंशी,सीताराम रघुवंशी,दुर्गेश जाटव, लखन यादव,मुनेश रघुवंशी,राम सिंह यादव, सर्वेन्द्र रघुवंशी, नरेन्द्र शर्मा, राकेश रघुवंशी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। 

No comments: