---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 25, 2026

सिंधिया ने बदरवास में किया गारमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण, 1800 महिलाओं को मिलेगा रोजगार


शिवपुरी/बदरवास
-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को बदरवास में अदानी समूह के सहयोग से स्थापित अत्याधुनिक 'परिधान प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्रÓ का भव्य लोकार्पण किया। 50,000 वर्गफुट में फैली यह फैक्ट्री क्षेत्र के औद्योगिक विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

इस फैक्ट्री के माध्यम से रोजगार के अवसर इस केंद्र के माध्यम से लगभग 1800 महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जिससे उन्हें 15,000 से 20,000 तक की मासिक आय प्राप्त होगी। यहां उत्पादन क्षमता फैक्ट्री में चरणबद्ध तरीके से 600 मशीनें स्थापित की जाएंगी, वर्तमान तकनीक से यहाँ प्रतिदिन 2000 जैकेट का उत्पादन संभव होगा। इससे इस उत्पाद को वैश्विक पहचान मिलेगी, यहां केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने विश्वास जताया कि बदरवास में बनी जैकेट दिल्ली-मुंबई के साथ-साथ लंदन और पेरिस जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचेंगी। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यहां कार्य करने वालों को मालिकाना हक मिलेगा जिससे भविष्य में इस इकाई को कंपनी का रूप दिया जाएगा, जिसकी शेयरहोल्डर और मालिक यहाँ काम करने वाली दीदियां ही होंगी। लोकार्पण के दौरान सिंधिया ने मशीनों पर कार्यरत महिलाओं से संवाद किया और कहा कि बदरवास अब प्रदेश का प्रमुख उत्पादन केंद्र बनेगा, मात्र 15 महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार हुई यह फैक्ट्री प्रधानमंत्री के लखपति दीदी संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ी पहल है।

No comments: