---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 25, 2026

सीएमओ के निर्देश पर रात्रि कालीन में चलाया जा रहा नपा के द्वारा स्वच्छता अभियान


सीएमओ के निर्देश पर स्वच्छता टीम कर रही बाजार में भ्रमण, किया जा रहा जागरूक

शिवपुरी- किसी भी हाल में नगर में रोड़ पर कचरा नहीं दिखना चाहिए और इसके लिए ना केवल स्वयं दुकानदार बल्कि नगर के संभ्रांत नागरिक एवं आमजन भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि नगर पालिका के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि नगर को साफ-स्वच्छ बनाए रखने में हरेक नागरिक का योगदान हो, इसे लेकर लगातार सुबह-शाम एवं रात्रि के समय भी नगर पालिका की स्वच्छता टीम के द्वारा बाजार भ्रमण किया जा रहा है और आमजन व दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता का यह आह्वान किया नपा सीएमओ ईशांक धाकड़ ने जिन्होंने आमजन व दुकानदारों से स्वच्छता को बनाए रखने के लिए अपनी-अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखने व सूखा-गीला कचरा पृथक-पृथक रखें और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने में योगदान दें। 

बताना होगा कि जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में नपा सीएमओ ईशांक धाकड़ के द्वारा रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था को अच्छे व सुचारू रूप से रखने के लिए मुख्य मार्गो पर सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में सीएमओ इशांक धाकड़ का कहना है कि रात में दुकानदारों द्वारा कचरा गाड़ी निकलने के बाद भी कई दुकानदार या तो रोड पर कचरा फेक देते है या किसी नाले में कचरा डाल देते है उनके लिए भी यह संदेश दिया गया है कि सभी दुकानदार अपने कचरे को इधर उधर ना फेक कर अपने कचरे को अपने डस्टबिन में ही एकत्रिक कर रखे, जब तक कचरा गाड़ी या सफाई कर्मचारी नहीं आता, तब तक कही पर भी कचरा ना फेंके, इसलिए रात के समय मुख्य मार्ग जैसे कोर्ट रोड, थीम रोड ,पुरानी शिवपुरी जैसे जगहों पर सफाई कार्य चालू कर नपा की स्वच्छता टीम अपनी निगरानी बनाए हुए है ताकि शहर के प्रमुख मार्गो में कचरा काफी हद तक कम हो जाए एवं शहर का वातावरण स्वच्छ बना रहे। सीएमओ श्री धाकड़ के द्वारा सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहभागी होने की अपील की गई है।

No comments: