शिवपुरी-अक्षय तृतीया 20 अप्रैल के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर परशुराम सभागार में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना एवं मंगलाचरण से होगी। तदुपरांत गीता पाठ, भगवान गणेश वंदना, मां सरस्वती वंदना, परशुराम चालीसा, हवन पूजन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।आयोजक समिति के पुरुषोत्तम कांत शर्मा, हरगोविंद शर्मा एवं राम प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन की भव्यता को लेकर गत दिवस समाज की बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के वरिष्ठ जनों तथा हाल ही में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राऐ जिन्होंने सत्र 2025-26 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है, ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान मंचासीन अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
समिति के श्रीनिवास उपाध्याय व महावीर मुदगल ने बताया कि इसका उद्देश्य अनुभवी वरिष्ठ जनों के समाज उत्थान में योगदान को सम्मान देना और उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को प्रेरणा देना है। वही मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं स्व जागरूकता की क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उत्साहवर्धन करना है। समाज बंधुओ से समिति ने आग्रह किया है कि ऐसे अभिभावक जिनके बेटा बेटियों ने दशमी एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90त्न से अधिक अंक अर्जित किए हैं वह आवश्यक दस्तावेज पुरुषोत्तम कांत शर्मा हाथी खाना संपर्क सूत्र 99 81087 756 हरगोविंद शर्मा नरेंद्र नगर 97551 16575 एवं महावीर मुदगल माधव विहार कॉलोनी में जमा कर सकते हैं। ब्राह्मण समाज ने सभी विप्र बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment