---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 16, 2026

शिवपुरी में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की दिखाई सक्रियता


पार्टी सम्पूर्ण प्रदेश की सभी विधानसभा सीटो पर चुनाव लड़ेंगी : प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी दीक्षित

शिवपुरी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी दीक्षित के शिवपुरी आगमन पर आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन विस्तार और क्षेत्र में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के संकेत स्पष्ट रूप से देखने को मिले। पार्टी की आगामी रणनीतियों और स्थानीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

स्थानीय जय माँ पैलेस होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी दीक्षित ने मीडिया से संवाद करते हुए पार्टी की नीतियों, विचारधारा और प्रदेश में विस्तार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। सम्पूर्ण प्रदेश की सभी विधानसभा सीटो पर चुनाव लड़ेंगी हमारी पार्टी.
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने शिवपुरी जिले में पार्टी की उपस्थिति को सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे और जनसमस्याओं को उठाने की बात कही। संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे. मणि खेड़ा डैम से संबंधित नल जल परियोजना में हुए अनेक प्रकार के घोटाले पर भी चर्चा की  नए उद्योग विस्तार को लेकर भी चर्चाएं सामने आई। 

पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप शिवहरे (जोनू) ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई। इस पूरे आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) शिवपुरी जिले में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने और संगठन को विस्तार देने की दिशा में सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

No comments: