गैलेंट्री अवार्ड में कक्षा 3 से 5 की कैटेगरी मध्यप्रदेश में पाया प्रथम स्थानश्विपुरी/बदरवास- वीरगाथा परियोजना 5.0 जो इनीशिएटिव गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के द्वारा किया गया था, इसमें प्राथमिक विद्यालय ईश्वरी के छात्र हर्षित कुशवाह कक्षा-4 ने ड्राइंग में जनपद शिक्षा केंद्र बदरवास का नाम प्रदेश पटल पर रोशन किया है।
पूर्व सत्र में भी राष्ट्र के पटल पर किया था नाम रोशन
जिला प्रभारी उमेश करारे एपीसी जिला शिक्षा केंद्र ने अवगत कराया कि विगत सत्र में एकमात्र छात्रा कु.रागिनी जाटव जो शासकीय प्राथमिक विद्यालय टपरिया देहरदागणेश में कक्षा-5 में जनपद शिक्षाकेंद्र बदरवास अध्यनरत थी।वीरगाथा परियोजना में विजेता होकर बदरवास विकासखंड का नाम राष्ट्र के पटल पर रोशन किया हैं।

डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार के अनुसार वीरगाथा परियोजना वर्ष 2020-21 में लागू की गई थी. रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से लॉन्च किया गया था. यह परियोजना देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित राज्यों में लागू की गई थी. इस परियोजना के अंतर्गत प्रतिभागी वीरता पुरस्कार प्राप्त विजेताओं पर कविता पैराग्राफ/कहानी/ड्राइंग/ पेंटिंग एवं वीडियो जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार कर सकती थे। इस शानदार उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव राठौर,डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र दफेदार सिंह सिकरवार, एपीसी उमेश करारे, अतर सिंह, हरीश शर्मा मुकेश पाठक द्वारा बदरवास बीआरसी अंगद सिंह तोमर ओर बदरवास की पूरी टीम को बधाई दी गई।

No comments:
Post a Comment