शिवपुरी-शहर के हैप्पीडेज स्कूल के द्वारा 14 अप्रैल को ओपन रोलर स्केटिंग का आयोजन किया गया। हैप्पीडेज स्कूल के मनोज मितई एवं गिर्राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उमी दीवान ओपन रोलर स्केटिंग का आयोजन मेडिकल कॉलेज के कैंपस में किया गया जिसमे इस प्रतियोगिता में शिवपुरी शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कैटेगरी अंडर 7, अंडर 9, अंडर 12, अंडर 14, अंडर 17 टेनासिटी, क्वार्ट्ज एवं इन लाइन कैटेगरी में प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय गर्ल्स एवं बॉयज कैटेगरी में स्कूल संचालिका श्रीमती गीता दीवान स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अंजू शर्मा, वत्सा मेहता के द्वारा सभी को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, शाहीन बी, मनीष राठौर एवं भरत जाटव एवं स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment