85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में की परीक्षा उत्तीर्ण, विद्यालय का नाम किया गौरान्वितशिवपुरी-शहर के सुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ईस्ट्र्न हाईट्स पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय के लगभग 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय संचालक सुबोध अरोरा-श्रीमती नीलम अरोरा के निर्देशन में बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की और जिले के मेधावी विद्यार्थियों में भी विद्यालयों के बच्चों ने अंचल का नाम रोशन किया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रमुख विद्यार्थियों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्याथीयों में प्रांजल सोनी 96 प्रतिशत, समर्थ जैन 95 प्रतिशत, कृति अग्रवाल 93.4प्रतिशत,
उत्कर्ष तिवारी 93 प्रतिशत, हितेश बघेल 92.2 प्रतिशत, इशिता सक्सेना 92.2 प्रतिशत, स्वाति जैन 91.6 प्रतिशत, कृतिका खत्री 91.4 प्रतिशत, अध्यात्म श्रीवास्तव 91 प्रतिशत, आकाशी जैन 90.8 प्रतिशत, सक्षम जैन 90.8 प्रतिशत, वैष्णवी अग्रवाल 90.8 प्रतिशत, राशिका अग्रवाल 90.4प्रतिशत, प्रांजल वर्मा 90 प्रतिशत, आक्रति सिंघल 90 प्रतिशत अंकों के साथ श्रेष्ठ छात्र-छात्रा रहे।

इन सभी विद्यार्थियों को ईस्ट्र्न हाईट्स स्कूल संचालक सुबोध अरोरा एवं श्रीमती नीलम अरोरा और प्राचार्य मनीष गुप्ता तथा उप प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की गई।

No comments:
Post a Comment