---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 18, 2026

समाजसेवी संस्था भाविप शाखा वीर तात्याटोपे के द्वारा तात्या टोपे बलिदान दिवस पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ



तात्याटोपे बलिदान पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर किया नमन

शिवपुरी- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप कार्यरत समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के द्वारा तात्याटोपे बलिदान दिवस के अवसर पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ स्थानीय कमलागंज स्थित मध्य भारत ग्रामीण बैंक परिसर में किया गया, यहां से प्रतिदिन बैंक संंबंधित कार्यों के लिए आने एवं गुजरने वाले राहगीरों के लिए शीतल जल मिल सकेगा।

संस्था भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा सर्वप्रथम तात्या टोपे बलिदान दिवस 18 अप्रैल 2026 को प्रात: 8:30 बजे तात्या टोपे बलिदान स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा व पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के साथ संस्था अध्यक्ष चंद्र मोहन नागपाल, सचिव इंद्रजीत चावला, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल,  संरक्षक  सुरेश बंसल, हरिओम अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल ,नीरज जैन, विनोद मंगल, कपिल भाटिया ,श्रीमती ऋतु नागपाल, श्रीमती आरती चावला, श्रीमती मंगल, श्रीमती संगम अग्रवाल, श्रीमती अनु जैन, श्रीमती किरण अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित हुए तदुपरांत सेवा के लिए समर्पित शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय कमलागंज स्थित मध्य भारत ग्रामीण बैंक परिसर पर शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करने पहुंचे, यह शीतल जल प्याऊ शाखा का स्थाई प्रकल्प है, कई वर्षों से शाखा मध्य भारत ग्रामीण बैंक एवं चौकसे परिवार के सहयोग से इस प्याऊ को संचालित करता है। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती चौकसे, विशिष्ट अतिथि शाखा प्रबंधक अनिल त्रिपाठी, योगेश अग्रवाल, डॉक्टर वीरेंद्र गुप्ता, नवीन अग्रवाल, राजेश मिश्रा, योगेश अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नीरज अग्रवाल ने सबसे पहले श्रीमती चौकसे को इस कार्यक्रम को संचालन करने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा उनके स्वागत के लिए श्रीमती किरण अग्रवाल, श्रीमती ऋतु नागपाल को आमंत्रित किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने शाखा द्वारा किए जाने वाले इस सेवा कार्य व अन्य सेवा कार्यों की सराहना करते हुए बहुत-बहुत साधुवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सेवा गतिविधि संयोजक राकेश अग्रवाल ने आज के सेवा कार्य मे सहयोग के लिए चौकसे परिवार व मध्य भारत ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया और शाखा द्वारा शीघ्र ही एक और शीतल जल प्याऊ सदर बाजार में शुरू करने का आश्वासन दिया, यह संपूर्ण जानकारी शाखा गतिविधि संयोजक सेवा राकेश अग्रवाल द्वारा दी गई।

No comments: