---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 18, 2026

मण्डी राजस्व आय में रोड़ा बन रहे हंै फट्टा व्यापारी, बना रहे अनैतिक दबाब : मण्डी सचिव


बाबू श्रीमन् जायसवाल ने कहा मण्डी राजस्व नहीं नहीं तो कारोबार भी नहीं, अवैध वसूली झूठे आरोपों का पुलिंदा

शिवपुरी- कृषि उपज मण्डी समिति शिवपुरी में किसी भी प्रकार से मण्डी राजस्व में रोड़ा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और यही कारण है कि फट्टा व्यापारी मण्डी राजस्व आय ना चुकाते हुए मण्डी प्रबंधन पर ही अनैतिक दबाब बनाकर अपना कारोबार करना चाहते है जो कि सहन नहीं होगा और हम बकायदा मण्डी प्रबंधन के नियमानुसार ही मण्डी का संचालन करेंगें, किसी भी रूप में मण्डी के राजस्व को कोई क्षति पहुंचाएगा तो ऐसे व्यापारियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। यह कहना है मण्डी सचिव बालेशु शुक्ला का जिन्होंने  फट्टा व्यापारियों के द्वारा लगाए आरोपों को दरकिनार करते हुए मण्डी प्रबंधन के कार्य अनुरूप मण्डी संचालन की बात कही। 

वहीं मण्डी के बाबू श्रीमन जायसवाल ने भी बताया कि फट्टा व्यापारी शिव कुमार गुप्ता एवं सचिन गुन्ता के द्वारा मण्डी राजस्व को क्षति पहुंचाते हुए कार्य किया जा रहा था जब इनसे मण्डी का राजस्व मांगा तो यह अवैध वसूली के आरोप लगाने लगे। इसे लेकर मण्डी प्रबंधन के द्वारा भी पुलिस थाना देहात में मण्डी कर्मचारी संजीव कुमार सउनि, श्रीमती रूपल भदौरिया सउनि, बाबू श्रीमन जायसवाल सहा.ग्रेड-2, दीपक झा गनर (आउटसोर्स), श्रीमती ज्योति शर्मा (आउटसोर्स) आदि ने शिकायत दर्ज कराई गई है कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य फट्टा व्यापारी शिव कुमार गुप्ता एवं सचिन गुप्ता के द्वारा किया गया जिससे पूरा मण्डी प्रबंधन का कार्य प्रभावित हुआ है। 

इसके अलावा मण्डी प्रबंधन की कार्यप्रणाली और अवैध वसूली के आरोंपों को दरकिनार करते हुए बाबू जायसवाल ने बताया है कि शहर में मण्डी प्रांगण से बाहर फटट व्यापारी अनाज खरीदी को लेकर उडऩदस्ता दल गठित किया गया था जिसके क्रम में यह दो फट्टा कारोबारी पकड़ में आए और जब इनके विरूद्ध कार्यवाही की गई तो यह मण्डी प्रबंधन पर ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है और अवैध वसूली के आरोप झूठे आरोपों का पुलिंदा है जो अनैतिक रूप से दबाब बनाने का काय है। सूचना देने की अपील की। शिवपुरी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments: