शिवपुरी। समासजेवा के क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा देश के बलिदान देने वाले अमरशहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस 18 अप्रैल के अवसर पर स्थानीय राजेश्वरी रोड़ स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए गए और सभी ने जयहिंद के जयघोष लगाए। इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी तात्याटोपे समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया।संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष गणेश धाकड़, सचिव अमित सहगल एवं कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक विजय जैन के साथ इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, संतोष गोयल, राजेश सिंगल, संजीव जैन, श्रीमती रीना गुप्ता, भानु बंसल, मनोज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, गिरिराज अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने अमरशहीद वीर तात्या टोपे बलिदान दिवस पर तात्याटोपे के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। यहां मौजूद वक्ताओं ने कहा कि वीर तात्या टोपे का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इसके साथ ही भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा अमर शहीद वीर तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर राजेश्वरी रोड स्थित तात्या टोपे समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि स्वरूप मौन धारण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने वीर तात्या टोपे के चित्र एवं समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान को नमन किया।

No comments:
Post a Comment