---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 18, 2026

सभी ग्रंथों के प्रथम प्रवक्ता हैं भगवान शंकर : बृजभूषण महाराज




शिव महापुराण कथा में बताई भगवान भोलेनाथ की महिमा

शिवपुरी-कोलारस के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगारपुर में चल रहे श्री शिव महापुराण महोत्सव पर कथा के द्वितीय दिवस पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पंडित श्री बृजभूषण महाराज ने बताया की सभी पुराणों के प्रथम प्रवक्ता भगवान भोलेनाथ हैं क्योंकि भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर नित्य सत्संग करते रहते हैं और मां पार्वती के पूछने पर उनके लिए पुराणों की कथा सुनाते हैं चाहे रामचरितमानस हो चाहे श्रीमद् भागवत कथा हो या श्री शिव महापुराण कथा हो अनेक आदि आदि ग्रंथ जो कह गए हैं हे भगवान शिव जी के द्वारा कहे गए हैं एवं उन्होंने भगवान की उपासना बताई हैं।

आचार्य ने श्री शिव महापुराण कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान शिव की पूजा निर्गुण एवं सगुण दोनों स्वरूप में की जाती है भगवान का जो सगुण स्वरूप है वह भगवान मूर्ति रूप में विराजमान होकर के हम उनको देखते हैं जो भगवान शंकर का निर्गुण स्वरूप है वह शिवलिंग के रूप में हम उनकी पूजा करते हैं और शिवलिंग के रूप में उनका दर्शन करते हैं, भगवान शिव पर चढ़ाया गया जल समस्त मनोकामनाओं का पूर्ण करने वाला है क्योंकि शिव महापुराण कथा कहती है कि भगवान शिव को अभिषेक बहुत प्यारा है इसलिए भगवान शिव पर जल चढ़ाना दूध चढ़ाना एवं विल्वपत्र आदि भेंट करने से भगवान शंकर सभी के मनोरथ पूर्ण करते हैं एवं हमको आशीर्वाद प्रदान करते हैं। कथा का आयोजन 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है एवं कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। इस कथा का आयोजन समस्त ग्राम वासियों की ओर से किया जा रहा है।

No comments: