---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 18, 2026

यूआईटी में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी इकाई

शिवपुरी। यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी में विभिन्न छात्र समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई।

कार्यक्रम में यूआईटी इकाई के अध्यक्ष आयुष दुबे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो परिषद आगे और प्रभावी आंदोलन करेगी तथा प्रत्येक छात्र के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विभिन्न नारों के माध्यम से अपनी बात रखी। कॉलेज प्रशासन होश में आओ और हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते जैसे नारे लगाए गए। साथ ही गुरु हमारे गोलवलकर, आदर्श हमारे सावरकर का नारा भी लगाया गया। इस अवसर पर आयुष दुबे (अध्यक्ष, एबीवीपी यूआईटी इकाई) सहित शुभम धाकड़, अव्यय उपाध्याय, दीपक शुक्ला, ओम त्रिपाठी, अभिषेक धाकड़, प्रशांत कटारे एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों का ज्ञापन प्राप्त किया और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

यह रही प्रमुख मांगें
छात्रावासों में शौचालयों की खराब स्थिति को तत्काल सुधारकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।
कॉलेज में पेयजल व्यवस्था (वॉटर कूलर आदि) को साफ-सुथरा और व्यवस्थित किया जाए।
अब तक की गई शिक्षक भर्तियों की समीक्षा कर जांच की जाए।
इलेक्ट्रिकल ब्रांच सहित अन्य विभागों में योग्य एवं जिम्मेदार शिक्षकों की नियुक्ति की जाए तथा छात्रों के प्रति खराब व्यवहार की शिकायतों पर कार्यवाही हो।
कॉलेज की अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं (सफाई, सुविधाएं आदि) को दुरुस्त किया जाए।

No comments: