70 वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट व 19 वर्षीय बालक-बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता आज सेशिवपुरी। हाल ही में 7 से 11 अक्टूबर तक शिवपुरी की धरा पर 17 वर्षीय बालक बालिका शालेय एथलेक्टिस प्रतियोगिता के सफल और शानदार आयोजन के बाद अब शिवपुरी को दो और खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। शिवपुरी की धरा पर शुक्रवार से 10 संभागों के 400 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। जहां शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में 17 वर्षीय बालिका वर्ग की शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी तो वहीं नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालय परिसर में 17 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग की शालेय नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रदेश पर से आमंत्रित 10 संभागों के 400 खिलाडि?ों के अलावा 100 से ऑफिशियल्स भी शामिल होंगे।
गुरूवार की दोपहर सांदीपनी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को शिवपुरी बीईओ मनोज निगम व जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी समिति सदस्य सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें और हमेशा की तरह प्रदेशभर से आए खिलाड़ी शिवपुरी से अच्छी यादें लेकर लौटें। इस दौरान नेशनल कोच यादवेन्द्र सिंह चौधरी ने सभी समिति सदस्यों को उन्हें सौंपे गए दायित्व से अवगत कराया। बैठक में प्रमुख रूप से प्राचार्य एनके जैन, आरपी जाटव, अर्चना शर्मा, राजेश कम्ठान, कीर्ति गुप्ता, कन्या परिसर के प्रभारी एसपी भार्गव सहित पूर्व क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर,विवेकवर्धन शर्मा, अजय बाथम, राजीव भार्गव, नीरज सरैया,स्नेह सिंह रघुवंशी, बसंत शर्मा, संस्कार मिश्रा, राजू जाट, दीपक मांझी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल मालावरिया राघवेन्द्र रघुवंशी, हेमलता चौधरी, पुष्पा मिश्रा, शरद निगम, कपिल दुबे आदि मौजूद थे।
दो समूहों में विभाजित होंगी टीमें
प्रचार-प्रसार समिति के नीरज सरैया ने बताया कि नेटबॉल में प्रत्येक टीम 12 सदस्यी होगी जबकि क्रिकेट में 16 सदस्यी टीम में से 11 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। लीग मुकाबले सभी संभागों में से दो समूह बनाकर खेले जाएंगे। स्टेडियम में दो मैदानों पर लीग मुकाबले आयोजित होंगे तथा प्रतिदिन एक मैदान पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। लीग मुकाबले 12 ओवर के जबकि फायनल मुकाबले 15 ओवर के प्रस्तावित हैं।प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 3 बजे सांदीपनी स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेशभर से आए खिलाड़ी रंगबिरंगी पोशाकों में मार्चपास्ट करेंगे।
दो समूहों में विभाजित होंगी टीमें
प्रचार-प्रसार समिति के नीरज सरैया ने बताया कि नेटबॉल में प्रत्येक टीम 12 सदस्यी होगी जबकि क्रिकेट में 16 सदस्यी टीम में से 11 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। लीग मुकाबले सभी संभागों में से दो समूह बनाकर खेले जाएंगे। स्टेडियम में दो मैदानों पर लीग मुकाबले आयोजित होंगे तथा प्रतिदिन एक मैदान पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। लीग मुकाबले 12 ओवर के जबकि फायनल मुकाबले 15 ओवर के प्रस्तावित हैं।प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 3 बजे सांदीपनी स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेशभर से आए खिलाड़ी रंगबिरंगी पोशाकों में मार्चपास्ट करेंगे।
यातायात से आवास व्यवस्था तक बनाई समितियां
इस पूरी प्रतियोगिता को लेकर विभाग ने अलग-अलग समितियां बनाकर दायित्व सौंपे हैं। प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर होंगे जबकि भगवती प्रसाद शर्मा, नीरज सरैया व राजीव भार्गव सदस्य होंगे। इसी तरह यातायात समिति में बस स्टेण्ड से लाने ले जाने के लिए स्नेह सिंह रघुवंशी संयोजक व रेलवे स्टेशन के लिए राजेश कम्ठान प्राचार्य को संयोजक बनाया गया है। उद्घाटन एवं समापन समिति के संयोजक प्राचार्य कीर्ति गुप्ता होंगी जबकि आवास व्यवस्था समिति में बालक होस्टल के संयोजक प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव व सह संयोजक गिरीश शर्मा होंगे। जबकि बालिका आवास समिति के संयोजक प्राचार्य एसपी भार्गव होंगे। स्वास्थ्य समिति की कमान प्राचार्य अर्चना शर्मा को सौंपी गई है जबकि पुरस्कार वितरण समिति के संयोजक प्राचार्य आरपी जाटव को बनाया गया है। कार्यालयीन समिति का दायित्व प्राचार्य एनके जैन, मार्चपास्ट समिति का संयोजक पीटीआई इंदपाल सिंह पाल को बनाया गया है। खेल मैदानों की बात करें तो नेटबॉल बालक वर्ग के लिए मैदान क्र. 1 के संयोजक यादवेन्द्र सिंह चौधरी व सहसंयोजक शिवनाथ सिंह वैस होंगे। जबकि मैदान क्र. 2 का दायित्व बृजमोहन सिंह चाहर संभालेंगे। इसी तरह क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मैदान क्र. 1 के संयोजक अजय बाथम व सहसंयोजक कपिल यादव होंगे। जबकि मैदान क्र. 2 के संयोजक मनोज गुप्ता व सहसंयोजक संजीव पाण्डेय होंगे।

No comments:
Post a Comment