नौ दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन निकली भव्य रथ यात्रा, सहयोगियों एवं पदाधिकारियों का किया गया सम्मानशिवपुरी। मां अम्बे एसोसिएशन द्वारा आयोजित नौ दिवसीय भव्य नवदुर्गा महोत्सव का समापन महानवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। इसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, माता रानी की भव्य रथ यात्रा निकालकर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की। नौ दिनों तक चले इस महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, संयोजक मंडल, व्यवस्थापकों, सहयोगियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सहयोगियों एवं पदाधिकारियों का किया सम्मान
महोत्सव के अंतिम दिवस पर मदर टेरेसा स्कूल द्वारा घोषवाक्य एवं अन्य गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सक्षम जैन, कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष विवेक शिवहरे, सचिव प्रवीण पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं सह कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों और सहयोगियों का सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संयोजक डॉ. प्रदीप विश्वास, डॉ. सुषमा पांडे, विवेक शिवहरे सहित संयोजक मंडल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, महिला इकाई की ओर से अध्यक्ष श्रीमती आरजू सक्षम जैन, मुख्य संयोजक श्रीमती प्रियंका विवेक शिवहरे, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी गजेंद्र शिवहरे एवं सचिव श्रीमती सना परवीन पांडेय ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया। इसके अतिरिक्त व्यवस्थापक जसविंदर सिंह, मनोज मिश्रा एवं अमरीश अग्रवाल तथा रामबाबू शर्मा के सराहनीय सहयोग से नौ दिवसीय महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मान समारोह के दौरान सहयोगियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों को दुर्गा चालीसा पाठ और दुर्गा सप्तशती की पुस्तकें, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से आयोजन में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।

अध्यक्ष सक्षम जैन ने जताया आभार
नौ दिवसीय महोत्सव के सफल समापन पर अध्यक्ष सक्षम जैन ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों, संयोजक मंडल के सदस्यों, व्यवस्थापकों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण और मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा के कारण ही यह भव्य आयोजन सफल हो सका। उन्होंने सभी से आगामी वर्ष भी इसी उत्साह एवं सेवाभाव के साथ मां अम्बे की सेवा में सहयोग देने की अपेक्षा की। अंतिम दिन आयोजित कन्या पूजन, भंडारे, सम्मान समारोह और माता रानी की भव्य रथ यात्रा के साथ महोत्सव का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और अगले वर्ष फिर से इसी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ महोत्सव मनाने का संकल्प लिया।

.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment