---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 2, 2026

पुलिस थाना कोतवाली व्दारा दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
थाना कोतवाली पर फरियादिया ने आरोपी पंकज राठौर व्दारा उसके साथ बुरा काम बलात्कार करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना कोतवाली पर आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 227/26 धारा 64(2) (एम), 351 (3) बीएनएस एवं 3 (1) (2) (द्ब), 3 (2) (व्हीए) एससीएसटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ व्दारा आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपी की गिरफ्तार हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी पंकज राठौर पुत्र जगदीश राठौर उम्र 40 साल नि.संजय कालोनी शिवपुरी को रिपोर्ट के महज 06 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेआर पर पेश कर जेल भेजा। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि.सुमित शर्मा, उनि.अमित चतुर्वेदी, उनि.पूजा घुरैया, प्र.आर. संतोष बैस, प्र.आर. अवतार सिंह, आर. शिवकुमार, आर.अजय यदाव, आर. बृजेश जादौन, आर. महेन्द्र तोमर, आर. राहुल कुमार, आर. अजय यादव, आर. अजीत राजावत की विशेष भूमिका रही।

No comments: