---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 19, 2026

लेखक ज़ाहिद ख़ान की तीन किताबों का मुम्बई में विमोचन


विविध विषयों पर लिख चुके हैं, अभी तक बाईस किताबें


शिवपुरी-प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े लेखक ज़ाहिद ख़ान की तीन किताबों का हाल ही में मायानगरी मुम्बई में विमोचन हुआ। इन तीनों किताबों का विमोचन राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों ने किया। पहली किताब तरक़्क़ीपसंद तहरीक का कारवॉं का विमोचन महाराष्ट्र प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा मुम्बई स्थित राष्ट्रीय मिल मज़दूर संघ के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद में हुआ। विमोचन के वक़्त डॉ. वल्लूरू शिवप्रसाद (आंध्र प्रदेश), डॉ. एस. के. गंगा (तमिलनाडु), डॉ.अवधेश रानी (तेलंगाना), डॉ. डी.अरम (तमिलनाडु), डॉ. वल्लिकावू मोहनदास (केरल), डॉ. प्रज्ञा दया पवार, कॉमरेड किशोर मांदले, राकेश वानखेड़े और प्रसन्नजीत तेलंग (महाराष्ट्र) ख़ास तौर पर मौजूद थे। गौरतलब है कि तरक़्क़ीपसंद तहरीक का कारवॉं ज़ाहिद ख़ान की तरक़्क़ीपसंद सीरीज़ की तीसरी किताब है। इससे पहले उनकी दो और किताब तरक़्क़ीपसंद तहरीक के हमसफऱ और 'तरक़्क़ीपसंद हरीक की रहगुजऱ, लोकमित्र प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित हो चुकी हैं।
           ज़ाहिद ख़ान की दो किताबों ऋत्विक घटक नव यथार्थवादी सिनेमा का कलात्मक सर्जक (सम्पादन) और दरवाज़े खोल दो (उर्दू ड्रामे का हिन्दी अनुवाद) का विमोचन मुम्बई स्थित विरंगुला केन्द्र, मीरा रोड पर हुआ। जनवादी लेखक संघ मुम्बई और स्वरसंगम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फिल्मकार ऋत्विक घटक पर आयोजित परिचर्चा और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में चर्चित फिल्म निर्देशक अविनाश दास, कॉमरेड पुलक चक्रवर्ती, वरिष्ठ पत्रकार जयनारायण प्रसाद, हरि मृदुल, स्वरसंगम फाउंडेशन के चैयरमैन एवं विरंगुला केन्द्र मीरा रोड के अध्यक्ष हृदयेश मयंक, अदाकार अजय रोहिल्ला, वरिष्ठ कवि डॉ.हूबनाथ पाण्डेय, रमन मिश्र, संजय भिसे, राकेश शर्मा, ज़ुल्मीराम यादव, कॉ. सुबोध मोरे, संजय पांडेय, राजीव रोहित, कमलेश,  और हरिप्रसाद राय आदि मौजूद थे। पत्र-पत्रिकाओं में विविध विषयों पर लगातार लेखन करने वाले ज़ाहिद ख़ान की अब तक बाईस किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें उनकी मौलिक किताबों के अलावा कुछ उर्दू से हिन्दी अनूदित और कुछ सम्पादित किताबें हैं।

No comments: