---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 19, 2026

श्री परशुराम जयंती पर सवर्ण समाज ने निकाली विशाल बाइक रैली


शिवपुरी
- जिला मुख्यालय पर राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी एवं समस्त ब्राह्मण समाज संगठनो ने मिलकर रविवार को श्री परशुराम चौक फिजिकल रोड शिवपुरी पर एकत्रित होकर श्री परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य बाइक रैली का शुभारंभ किया। जिसकी शुरुआत श्री परशुराम चौक, फिजिकल कॉलेज के सामने से हुई। इसके बाद रैली फिजिकल रोड़, विष्णु मंदिर, पुरानी शिवपुरी, नीलगर चौराहा, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड़, अग्रसेन चौक, कलेक्ट्रेट रोड़, कीर्ति स्तंभ,भगवान महावीर स्वामी मार्ग कोर्ट रोड़ से होकर माधव चौक शिवपुरी पर सम्पन्न हुई।

       प्रेस को दी जानकारी में मुख्य संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी संयोजक महेश शर्मा, जिला संयोजक भरत शर्मा एवं महेन्द्र जैन भैयन जिला संगठन महामंत्री राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी ने बताया कि विशाल दो पहिया वाहन रैली में सभी पुरुष बंधु कुर्ता-पायजामा में एवं महिला वर्ग केसरिया वस्त्र पहनकर और श्री परशुराम जी की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे जिससे रैली की सुंदरता बहुत बढ़ गई। साथ ही सभी महानुभाव अपनी गाड़ी पर भगवा ध्वज लगाकर चल रहे थे। रैली के संयोजन में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन के जिला संयोजक अतुल सिंह, अशोक शर्मा कूड़ा, विधि संयोजक रोहित दुबे,डॉ बी के शर्मा, राकेश मिश्रा,बरुण पाराशर, द्वारका पाराशर, डॉ ओम प्रकाश रघुवंशी, सुषमा पाण्डे, सुभाष मिश्रा सहित सम्पूर्ण सवर्ण समाज संगठन एवं समस्त ब्राह्मण समाज संगठन का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा।

No comments: