---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 3, 2026

बैराड थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही


02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराढ़ सुरेश शर्मा को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि बरोद रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति अबैध कच्ची शराब परिवहन करने की नियत से किसी वाहन के आने के इंतजार में बैठा है, जिसके पास 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के दिखा जो अपने पास में दो प्लास्टिक की नीले केने रखे था जिनको घेर कर पकडा एवं जिनका नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम तरूण पुत्र राजाराम धाकड उम्र 24 साल निवासी ग्राम बरोद थाना बैराङ का होना बताया। एवं पास में रखी केनों के संबंध मे पूँछा तो उनमें हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 16000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में निरी. सुरेश शर्मा, प्र आर इकबाल अहमद, आर रविन्द्र धाकड, आर. संदीप राठौर, आर लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे। 

No comments: