खिलाड़ी अक्श कमल मांझी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर बनाए 105 रन, मिला मैन आफ द मैचशिवपुरी-तात्याटोपे स्टेडियम पोलो ग्राउंड में प्रारंभ हुई नई क्रिकेट अकादमी जानकी सेवा क्रिकेट अकादमी के शुभारंभ के अवसर पर अकादमी द्वारा मैत्री माचो का आयोजन किया गया है। इसमें अशोकनगर की टीम को आमंत्रित किया गया है जो शिवपुरी की विभिन्न टीमों से मैच खेल रही है। इस श्रृंखला में पहला मुकाबला शिवपुरी क्रिकेट अकादमी एवं अशोकनगर के बीच खेला गया। इस मैच में शिवपुरी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 323 रन का विशाल स्कोर बनाया।
आज के मैच की विशेषता शिवपुरी क्रिकेटर अकादमी के उभरते हुए खिलाड़ी अक्श कमल मांझी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शानदार 105 रन बनाए, अर्पित रघुवंशी ने 61 व देव राठौर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबाब में अशोकनगर की ओर से शिवांक ने दो एवं हर्ष साहू ने एक विकेट प्राप्त किया। शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के 324 रनों का पीछा करने उतरी अशोकनगर की टीम की ओर से अंशु ने 34 शिवांगी 24 एवं हर्षवर्धन ने 17 रनों का योगदान दिया। अशोकनगर की पूरी टीम 184 रन ही बना सकी और यह मुकाबला शिवपुरी क्रिकेट अकादमी ने 139 रन के विशाल स्कोर से जीता।
शिवपुरी क्रिकेट अकादमी की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अक्षय कमल मांझी ने 5 विकेट प्राप्त किया, कहान अग्रवाल ने दो विकेट प्राप्त किए, अंभिराज, आर्यन और नैतिक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस अवसर पर एसडीसीए के अध्यक्ष एवं जीडीसीए के सह सचिव संजय सांखला, जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत एवं जानकी सेवा के पदाधिकारी गण दीपक सोनी की उपस्थिति में मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 100 महत्वपूर्ण रन और पांच विकेट प्राप्त करने पर शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के अंक्श कमल मांझी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

No comments:
Post a Comment