---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 25, 2026

भारतीय मजदूर संघ की ग्वालियर चंबल संभागीय बैठक संपन्न


शिवपुरी-
भारतीय मजदूर संघ की ग्वालियर चंबल संभागीय बैठक शगुन वाटिका में संपन्न हुई जिसमें मध्य प्रदेश सहित सात प्रदेशों के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी वी राजेश, महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, संभाग प्रभारी राजन नायर, विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, सुरेंद्र सिंह भदोरिया, ब्रजराज सिंह दंडोतिया ,धर्मस्वरूप भार्गव प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजमेर सिंह यादव तथा जिलों के जिला अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की रीति नीति आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, संगठन विस्तार, समन्वय, कार्यकर्ता विकास आदि बिंदुओं पर चिंतन किया गया। कार्यक्रम के अंत में राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, भामस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मंजू धाकड़, जिला सचिव राजकुमार सरैया, श्रीमती रितु श्रीवास्तव, जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष गजेंद्र यादव, उदयभान पवैया, अरविंद भार्गव आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।


No comments: