दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरियाशिवपुरी। मंगलम परिसर में सोमवार से दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग निर्माण एवं वितरण शिविर का शुभारंभ हुआ। महावीर सेवा सदन कोलकाता के सहयोग से आयोजित इस विशेष शिविर में पहले ही दिन 54 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। 31 मई तक चलने वाले इस शिविर में जिलेभर के करीब 300 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर की सबसे ब?ी विशेषता यह है कि दिव्यांगजनों के लिए हाथ, पैर और अन्य सहायक उपकरण मौके पर ही तैयार किए जा रहे हैं।
महावीर सेवा सदन की चलित वर्कशॉप और तकनीकी टीम मंगलम परिसर में ही दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार कर रही है। पंजीयन के साथ ही उपकरणों की फिटिंग और वितरण की व्यवस्था भी की गई है, जिससे हितग्राहियों को तत्काल लाभ मिल रहा है।
शिविर का शुभारंभ दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मंगलम अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह, सचिव राजेन्द्र मजेजी, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, संचालक एस.के.एस. चौहान, राजेश सिंघल, रंजीत गुप्ता, उप संचालक सामाजिक न्याय नम्रता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि यह शिविर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि महावीर सेवा सदन की मोबाइल वर्कशॉप के माध्यम से चिन्हित हितग्राहियों को उसी दिन कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मंगलम संस्था के माध्यम से सीएसआर से जुड़ी कई सामाजिक गतिविधियों को भी गति दी जा रही है। डॉ. खेमरिया ने जानकारी दी कि चालू वित्तीय वर्ष में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 60 ई-मोटराइज्ड व्हीकल भी दिव्यांगजनों को वितरित किए जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सेवा और सज्जन शक्ति की मिसाल हैं। उन्होंने आयोजकों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इससे पूर्व मंगलम अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने संस्था की सामाजिक और सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संजीव भार्गव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष दीपक गोयल द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment