---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 25, 2026

जल संरक्षण के लिए जन अभियान : गंगा दशमी के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम



प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया श्रमदान

शिवपुरी-प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शिवपुरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार को लेकर व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शहर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित हुआ। जहां प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने श्रमदान किया और सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

कलश पूजन और प्राचीन कुंड का जीर्णोद्धार, दिलाई जल संरक्षण की शपथ
प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ विधि-विधान से कलश पूजन किया। इसके पश्चात, अभियान के तहत मंदिर परिसर में प्राचीन बावड़ी की सफाई की गई। प्रभार मंत्री ने स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को जल संरचनाओं को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। प्रभारी मंत्री ने जल स्रोतों को बचाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर, एसपी सहित सभी नागरिकों को पुराने जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्र हित में पानी बचाने, जल का विवेकपूर्ण व संयमित उपयोग करने, पानी की हर एक बूंद को व्यर्थ बहने से रोकने और इसे प्रकृति की सबसे अनमोल संपदा मानकर आगामी पीढिय़ों के लिए सुरक्षित करने का संकल्प लिया।

कैच द रेन अभियान को बढ़ावा, मंदिर भ्रमण और दर्शन
प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने कहा कि पानी ही जीवन का मुख्य आधार है। कैच द रेन अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया, ताकि बारिश के पानी का अधिक से अधिक संचयन किया जा सके। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जल संकट से निपटने के लिए इस जन-आंदोलन का हिस्सा बनें। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने परिसर स्थित मंदिर का भ्रमण कर देव दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नगर पालिका सीएमओ को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश
प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने शहर की पेयजल स्थिति को लेकर भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी  को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि शहर के नागरिकों को पानी की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गर्मी के मौसम में सुचारू जल प्रदाय सुनिश्चित करने और शहर की पानी की व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने की हिदायत दी।

No comments: