---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 9, 2026

राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में आधा दर्जन जोड़ों नव गृहस्थ जीवन में किया प्रवेश


बड़ी संख्या में समाजजनों सहित जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को दिया आर्शीवाद

शिवपुरी- वैवाहिक जीवन की शुरूआत करने वाले सेन समाज के होनहार विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए गत दिवस स्थानीय गांधी पार्क मैदान में आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन के बैनर तले आयोजित किया गया जिसमें नव गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों के लिए बड़ी संख्या में सेन समाज के लोगों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी को नव गृहस्थ जीवन की बधाईयां व शुभकामनाऐं दी। यह भव्य आयोजन राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिशन सेन के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिन्हेांने सर्व समाज की सहभागिता के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिशन सेन ने बताया कि समाज को एक धारा में लाने के लिए समाज संगठन की भावना के उद्देश्य से समाज के होनहार विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए राष्ट्रीय सर्वसेन समाज संगठन के द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयेाजन गत दिवस गांधी पार्क परिसर में किया गया। जिसमें सर्व सेन समाज के आधा दर्जन जोड़ों ने अपना पंजीयन कराते हुए इस विवाह सम्मेलन को सफल बनाया। इस दौरान नव सभी जोड़ों को नव गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक उपहार स्वरूप सामग्री भी आयोजन समिति के द्वारा प्रदाय की गई। 

आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का यह भव् आयोजन राम किशन सेन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ जिसमें अशोक सेन रातोंरवाले को सम्मेलन अध्यक्ष मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम में वर-वधुओं को आर्शीवाद प्रदान करने के लिए नगर के जनप्रतिनिधिगण जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, कैलाश कुशवाह पोहरी सहित अन्य भाजपा नेतागण शामिल रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सर्वसेन समाज के समाज बन्धुओं ने भी अपनी सहभागिता प्रदान कर नव वर-वधुओं को आर्शीवाद प्रदान कर उपहार भेंट किए। इस आयोजन को सफल बनाने में सम्मेलन के कार्यकर्ता कैलाश मेहत, निरपत सेन सुरेश खेड़ी वाले, रमेश सेन, गोलू सेन, महेश राई, पंकज सेन, पवन, गणपत सेन, गयासी सेन, सेवक बाबूजी, राकेश, लखन, रघुवीर सेन, घनश्याम कुलवारा, हरिप्रसाद, सीता सेन, मास्टर गिर्राज व गोरी सेन का सहयोग रहा।

No comments: