---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 13, 2026

गीता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन


कॉमर्स से अंतरा जैन ने 98.6 प्रतिशत, आर्ट्स में जिया चौधरी ने 94.4 व युवराज यादव ने 91.4, विज्ञान में अनिल जाटव ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम किया रोशन

शिवपुरी- शहर के फतेहपुर में संचालित गीता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं में शामिल होकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थी जिसमें कॉमर्स की छात्रा अंतरा जैन पुत्री पंकज-श्रीमती टीना जैन ने 500 में से 493 अंक हासिल कर 98.6 प्रतिशत बनाए और संभवत: वह प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहेंगी, ऐसी आशा व्यक्त की। इसके साथ ही छात्रा जिया चौधरी पुत्री गणेश-श्रीमती रेखा चौधरी ने आर्ट्स विषय में 500 में से 472 अंकों के साथ कुल 94.4 प्रतिशत बनाई एवं युवराज पुत्र रामबाबू-श्रीमती राजकुमारी यादव ने आटर््स विषय में 500 में से 457 अंक हासिल कर 91.4 प्रतिशत बनाई, साथ ही विद्यालय के अनिल सिंह पुत्र नारायण सिंह-श्रीमती गायत्री जाटव के द्वारा विज्ञान विषय में 500 में से 400 अंक प्राप्त कर 90 प्रतिशत बनाई। इन सभी विद्यालर्थियों की सफलता पर गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की और सभी बच्चों को इस श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं पे्रषित की।

No comments: