---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 13, 2026

श्रीचिंताहरण महिला मंडल ने किया चिंताहरण मंदिर पर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन


शिवपुरी-
नगर में धर्म के क्षेत्र में कार्य करते हुए श्रीचिंताहरण महिला मंडल के द्वारा प्रतिमाह संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया जाता है जिसमें प्रत्येक सदस्य महीने में एक बार इस आयोजन की यजमान बनकर लाभार्थी होती है। इसी क्रम में गत दिवस श्रीचिंताहरण महिला मण्डल के द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया, इसके पूर्व श्रीचिंताहरण हनुमान जी श्रृंगार और पूजा-पाठ के साथ पूजन किया गया तत्पश्चात संगीत की स्व लहरों के बीच सुंदरकाण्ड पाठ प्रारंभ हुआ। प्रतिमाह होने वाले इस आयोजन में महिलाअेां की सक्रिय सहभागिता के लिए इंदिरा नगर निवासी श्रीमती रंजना सिंह चौहान की महती भूमिका रही जिन्होंने अपने साथ सभी महिला मंडल को जोड़ा और प्रतिमाह इस तरह का धार्मिक आयेाजन कर अन्य महिलाओं को जोड़ा। इसी क्रम में गत दिवस श्रीचिंताहरण मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया और सभी ने सहभागिता करते हुए प्रसाद का वितरण किया। इसके पूर्व सभी ने यह संकल्प लिया कि सामाजिक सहभागिता और श्रीचिंताहरण महिला मंडल संगठन को लेकर विस्तारित करते हुए शीघ्र रूपरेखा बनाई जाए ताकि सभी महिलाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक सरोकार के कार्यों को किया जा सके। इस अवसर पर श्रीचिंताहरण महिला मंडल में श्रीमती रंजना सिंह चौहान, श्रीमती साधना सोलंकी, नीलम चौहान, अर्चना चौहान, कमलेश चौहान, पिंकी चौहान, वंदना गोस्वामी, दीप्ति गोस्वामी, आराधना पुंडीर, पूजा राजपूत, मीरा कुशवाहा, रंजना व्यास, मनोरमा भदोरिया, संध्या बघेल, सरोज कुशवाहा, अमित जादौन, उषा चौहान, ममता राठौर, विभा रघुवंशी आदि सहित अन्य महिलाऐं शामिल रही।

No comments: