शिवपुरी/पोहरी- सर्किल नंबर 005 के आवंटित एच.एल.बी..0019,0020,0021,0022,
0029 एवं 0030 के प्रगणकों का मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर अनुपम शर्मा एसडीएम पोहरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सभी प्रगणकों और सुपरवाइजर अमर सिंह कुशवाह सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एसडीएम अनुपम शर्मा द्वारा अमर सिंह कुशवाह सुपरवाइजर की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगो को इनका अनुसरण करना चाहिए, इनमे कर्मठता, लगनशीलता,कर्तव्य के प्रति निष्ठावान बहुमुखी प्रतिभा के गुण मौजूद एवं कार्य को बड़ी मेहनत और लगन के साथ पूर्ण करवाने की क्षमता है। इनके द्वारा निर्वाचन एसआईआर में पोहरी विधानसभा मे महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। वर्तमान में भी इनके द्वारा अपने जनशिक्षकीय पदीय दायित्व के साथ साथ अनुभाग जनगणना नोडल पोहरी,फील्ड ट्रेनर एवं नगर परिषद पोहरी मे पर्यवेक्षक का कार्य सफलता पूर्वक निर्वहन करने एवं अनुभाग के सभी चार्जो मे प्रगणक पर्यवेक्षकों की समस्याओं का समाधान, गूगल मीट ,बैठक मे मार्गदर्शन कर जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
No comments:
Post a Comment