---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 14, 2026

सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में अग्रवाल महासभा के द्वारा चलाया जाएगा जागरूकता अभियान : प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मित्तल



मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष महिला महासभा का हुआ नगर आगमन

शिवपुरी- मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल एवं अग्रवाल महिला महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मीना बंसल एवं कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता का शिवपुरी आगमन हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के अग्रसेन भवन पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के सम्माननीय पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई। मंच पर विराजमान सभी अतिथियों का शाल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष पीडी.सिंघल ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का अभिनंदन किया और संस्था द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। जिसमें बताया कि शिवपुरी में समाज के लोग संस्था से अधिक से अधिक जुड़े जिसके कारण शिवपुरी जिले में सदस्य संख्या पूरे मध्यप्रदेश में सर्वाधिक संभव हो सकी और संस्था के एक निजी भवन की परिकल्पना भी पूर्ण हो सकी, इसके लिए शिवपुरी के सभी समाज सेवी एवं सदस्य गण स्नेह एवं साधुवाद के पात्र हैं। मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष एवं कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष ने भी अपने उद्बोधन में समाज को विशेष रूप से महिलाओं को संगठित व जागरूक रहने एवं सामाजिक कुरोतियो जिनमें प्री वेडिंग शूट एवं त्रयोदशी भोज आदि की व्यवस्था मिटानें पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित सदस्यों एवं मातृ शक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया कि वे उन्हें सुनने के लिए रात्रि तक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मेघा-विवेक अग्रवाल एवं श्रीमती मनीषा-सुनील मंगल द्वारा संस्था की सदस्यता ग्रहण की, इसके लिए प्रांतीय अध्यक्षा ने उन्हें माला पहनकर सम्मानित किया। बैठक का संचालन प्रांतीय उपमंत्री तरुण अग्रवाल द्वारा बखूबी संपन्न किया गया व सतीश अग्रवाल (सेवढ़ा बालों) द्वारा सभा समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता ,जिला अध्यक्ष निशा गुप्ता, जिला प्रभारी श्रीमती डॉली मित्तल, उपाध्यक्ष श्रीमती साधना गोयल, श्रीमती शिखा बंसल, श्रीमती कमलेश जैन, जिला समन्वयक श्रीमती तनुजा गर्ग, जिला मंत्री श्रीमती सरिता गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्रीमती निर्मल अग्रवाल ,श्रीमती सुधा अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनमधुर गुप्ता, प्रदेश उप महामंत्री तरुण अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार बंसल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार मंगल, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष महेश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ दिनेश जैन, विष्णु गोयल एडवोकेट, राजेश जैन, श्रीमती कविता गुप्ता, अंजू मित्तल, रितु जैन, विनीता बंसल, संगीता जैन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

No comments: