---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 14, 2026

मातृशक्ति महिला मंडल ने नवागत एसपी से की मुलाकात, महिला सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा


शिवपुरी-
नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया का पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे शिवपुरी की मातृशक्ति ने मुलाकात कर स्वागत किया एवं सामाजिक व्यवस्थाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। इस अवसर पर मातृशक्ति का नेतृत्व कर रही समाजसेवी श्रीमती विभा रघुवंशी के द्वारा वर्तमान परिवेश में महिला सुरक्षा को लेकर एसपी से चर्चा की और सामाजिक सहभागिता हेतु आह़्वान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी मे नवागत एसपी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया से शिवपुरी की मातृशक्ति ने शिष्टाचार भेंट करते हुए कई विषयों को लेकर एसपी से चर्चा की। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मातृशक्ति ने जिले की विभिन्न सामाजिक व्यवस्थाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। एक महिला अधिकारी को जिले की कमान संभालते देख उपस्थित सभी महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने भी सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

No comments: