---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 14, 2026

जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ



आत्मनिर्भरता की ओर कदम, मंगलम में 28 दिव्यांगजनों को मिलीं ई-मोटराइज्ड स्कूटी, 50 लाख से 31 वाहन वितरित

शिवपुरी। जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गुरुवार को मंगलम परिसर में अहम पहल हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में 28 दिव्यांगजनों को जापानी तकनीक से बनी ई-मोटराइज्ड स्कूटी वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक संत रघुवीर सिंह गौर एवं समाजसेवी श्रीमती रेणु सांखला के हाथों से हुआ। मंच पर मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया व सक्षम संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर उपस्थित रहे।
31 वाहनों की कुल लागत करीब 50 लाख
कार्यक्रम में सक्षम के अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर ने बताया कि आरएसएस की प्रेरणा से संगठन देशभर में दिव्यांगजनों के लिए कार्य कर रहा है। इस वर्ष संस्था द्वारा देश में 573 ई-वाहन बांटे गए, जिनमें मध्यप्रदेश के 263 दिव्यांगजन शामिल हैं। डॉ. अजय खेमरिया के अनुरोध पर शिवपुरी जिले के 31 दिव्यांगजनों को दो चरणों में यह लाभ दिया गया है। इन 31 वाहनों की कुल लागत करीब 50 लाख रुपए है।
अगले चरण में 50 और दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी दिलाने का प्रयास
संत रघुवीर सिंह गौर ने मंगलम और सक्षम के संयुक्त प्रयास को ईश्वरीय सेवा के समकक्ष बताते हुए शिवपुरी जिले की ओर से आभार जताया। मंगलम अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सक्षम और आरएसएस के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि अगले चरण में शिवपुरी के करीब 50 और दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे स्वावलंबी बन सकेंगे। कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय नम्रता गुप्ता, सक्षम के विश्वजीत सरमण्डल, संजय पडवाड़े, मंगलम संचालक सुनीत चौहान, राजीव श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता, अरविंद जैन, रौनक कोचेटा, डॉ. रामनिवास शर्मा सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन व उनके परिजन मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन मंगलम कोषाध्यक्ष दीपक गोयल ने किया।
जापानी तकनीक से बनी है व्हीकल-
इस कार्यक्रम में वितरित ई-व्हीकल का डिजाइन आईआईटी मद्रास द्वारा जापानी तकनीक पर किया गया है। यह घर और बाहर दोनों जगह उपयोगी है। एक बार चार्ज करने पर करीब 40 किलोमीटर तक चल सकती है।

No comments: