केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल होंगे शामिल
शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान अंतर्गत शिवपुरी में दो दिवसीय जिला स्तरीय महा प्रशिक्षण वर्ग 22 मई से शिवपुरी के होटल नक्षत्र गार्डन में प्रारभ होगा जो 23 मई तक चलेगा। जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ-साथ ही प्रदेश भाजपा के अन्य कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रभारी रमेश दुबे एवं संभाग प्रभारी नरेंद्र बिरथरे पूर्व विधायक भी उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि प्रशिक्षण दिनांक 22 और 23 मई को शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा हैं यह पूरी तरह से आवासीय होगा, दो दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा की प्रशिक्षण के दौरान मप्र से आये प्रमुख विषय वक्तायो द्रारा कुल 12 सत्रों में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयो पर सारगर्वित उदबोधन प्रदान किये जायेगे जिनका अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्त्ता अनुशासित वातावरण में सहभागिता कर संगठनात्मक वैचारिक एवं सामाजिक विषयो पर गहन मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे,इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती,जनसम्पर्क,बूथ प्रबंधन,राज्य एवं केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचना,हितग्राही सम्मेलन,आदि विषयो पर चर्चा होंगी दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र होंगे,प्रत्येक सत्र 50 मिनिट का होगा। इस दो दिवसीय वर्ग में भाजपा के जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष महामंत्री,पूर्व मण्डल अध्यक्ष,सभी मोर्चा अध्यक्ष गण,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,पूर्व विधायक मंत्री जिला पंचायत एवं जनपद अध्यक्षसहित अन्य अपेक्षित कार्यकर्त्ता भाग ले रहे हैं।


No comments:
Post a Comment