---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 2, 2026

मॉं राज राजेश्वरी दरबार समिति का नि:शुल्क ह्रदय एवं न्यूरोलॉजी शिविर 07 जून को


शिवपुरी-
मॉ राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा लगाये जाने वाले नि:शुल्क चिकित्सा शिविरो की कड़ी में आने वाली 07 जून रविवार को पुन: एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर स्थानीय जिला चिकित्सालय परिसर स्थित कल्याणी धर्मशाला में प्रात: 10 बजे से सायंकाल 05 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष कपिल सहगल एवं सचिव तरूण अग्रवाल ने बताया कि मॉं राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा आयोजित होने वाले इस शिविर में दिल्ली से पारस हॉस्पिटल, गुडग़ॉव के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉं. सुशांत श्रीवास्तव पधार रहे हैं जो ह्रदय की बायपास सर्जरी, वॉल्व रिप्लेसमेंट, नशो की ब्लॉकेज, चलते हुए थकान, अनियमित ब्लडप्रेशर, पेस मेकर आदि ह्रदय संबंधी रोगो की जॉच करेंगे एवं चिकित्सीय सलाह देंगे, साथ ही शिविर में न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. पुनीत राणा भी आ रहे है जो ब्रेन और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर, साईटीका आदि न्यूरोलॉजिकल रोगों का परीक्षण कर मरीजों का इलाज करेंगे। जिला मुख्यालय के स्थानीय चिकित्सकों में डॉ.रत्नेश जैन एंव डॉ.दिनेश गोयल भी शिविर में मरीजों का इलाज कर अपनी सेवाऐं प्रदान करेंगे।

शिविर आयोजक मॉं राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति के द्वारा नगरवासियों से निवेदन है कि वह इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने ह्रदय संबंधी एवं न्यूरोलॉजीकल समस्याओं के लिए शिविर में उपलब्ध डॉक्टर एवं जॉचों का लाभ ले। पुराने रोगी अपने पुराने पर्चे और जॉचें अपने साथ लेकर अवश्य आयें। शिविर मे पंजीयन केवल ह्रदय एंव मस्तिष्क के रोगी ही कराये। मरीजों का पंजीयन शिविर स्थल पर ही उसी दिन प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक ही किया जाएगा। 

संरक्षक मैथिलीशरण मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता, अमन गोयल, उपाध्यक्ष कृष्णदेव गुप्ता, मुन्नाबाबू गोयल, देवेन्द्र मित्तल, कोषध्यक्ष रमन अग्रवाल, सह सचिव धर्मेन्द्र जैन, सह कोषध्यक्ष सुशील गोयल, विष्णु बंसल, महेन्द्र रावत, संतोष शिवहरे, आलोक गोयल, हरिओम गर्ग, गोपालदास बंसल, राजू यादव (ग्वाल), बृजेश जैन, मंगल सेंगर, कृष्णा गोयल, अंकित सेंगर आदि सदस्यों ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने की अपील की है।

No comments: