---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 1, 2026

शिवपुरी में प्रदेश का पहला जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने किया शुभारंभ



पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने किया शुभारंभ, खेल अधिकारी के प्रयासों को सराहा

शिवपुरी- खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में खेलो को बढ़ावा देने के उददेश्य से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में विभिन्न अंतर्राष्टीय स्तर की खेल अधोसरंचना का निर्माण किया गया है, जिसका उपयोग निरंतर शहर के युवा खिलाड़ी एवं वृद्ध आमजन मानस उपयोग कर शारीरिक रूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा खेल परिसर शिवपुरी के नवीन इंडोर हॉल के ऊपर निर्मित हॉल में प्रदेश का पहला जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब (जिम का) का शुभारंभ फीता काटकर किया गया है। इसके अंतर्गत आमजन को हाई क्लास की इंडोर जिम एवं ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। निश्चित रूप से जिला खेल अधिकारी डा.के.के.खरे के यह प्रयास सराहनीय है कि उन्होंने जिला मुख्याय पर पहला जिला स्तरीय फिटनेस क्लब की स्थापना की। इस शुभारंभ पर खेल विभाग के कर्मचारी एवं वरिष्ठ खिलाडी उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, डॉ. के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि फिट इंडिया मूवमेन्ट जो की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में प्रारंभ की गई है, इसी उददेश्य से अब शिवपुरी की युवा खिलाडिय़ों एवं आम जनमानस हेतु प्रदेश की प्रथम जिला स्तरीय फिट इंडिया मूवमेंट की तर्ज पर इंडोर एवं आउट डोर जिम प्रारंभ की गई है, जिमनेजियम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियों ट्रेनिंग, एरोबिक ट्रेनिंग, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग, न्यूट्रीशियन सपोर्ट और काउंसलिंग और मसलस सप्लिनेंस स्ट्रेचिंग ट्रिमिंग जैसे ट्रेनिग प्रोग्राम को शामिल किया गया है। यह क्लब प्रदेश का पहला जिले स्तर का फिट इंडिया क्लब होगा, जिसका उददेश्य युवाओं और आमजन में फिटनेस को बढ़ावा देना और जागरूक करना है। जिससे सभी को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा, और युवाओं को लाभ मिलेगा। जिम का उपयोग किये जाने हेतु खिलाड़ी एवं आमजन इसका रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है, इस हेतु खेल विभाग के कर्मचारी रामपाल सिंह महते मो.नं. 9993612504 एवं सुजीत करोसिया मो.नं. 9039722396 से मोबाइल पर सम्पर्क कर सकते है।

No comments: