---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 1, 2026

ग्राम पंचायत नगरेला में गौशाला व पशुपालन विभाग की ओर से जल संरक्षण का दिया संदेश


शिवपुरी-
सुशासन की पहल रूपा बाई गौशाला फाउंडेशन नगरेला खनियाधाना के द्वारा ग्राम पंचायत नगरेला में स्थित गौशाला एवं पशुपालन विभाग की ओर से गंगाजल संवर्धन अभियान की अंतर्गत जल संरक्षण का दिया संदेश दिया इस कार्यक्रम में भीषण गर्मी को देखकर पशु पक्षियोंको पानी के विकल्प की पूर्ति लिए पक्षियों को जल के स्कोरे भर कर पक्षीयो को पीने हेतु पानी की सुविधा हेतु सकोरे लगाए और पशु मूक प्राणियों को स्वच्छ पेय जल हेतु विशेष कार्य किया गया। 

इस अभियान के तहत पशु पालन विभाग से डॉ.लोकेंद्र सिंह यादव के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की मार्गदर्शन में डॉ.श्रीमती रीना देवी जिला ब्लॉक समन्यव्यक और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक कोर्टिनेटर देवी शंकर शर्मा और संस्था रूपा बाई गौशाला फाउंडेशन नगरेंला के डायरेक्टर डॉ.अमर सिंह यादव द्वारा गौशाला की गौमाताओ का प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किया, जहाँ पर गौवंश पशुओ के आवासीय व्यवस्था में पेयजल साफ सफाई का कार्य किया गया तथा गौशाला के गौवंश पशुओं एकत्रित किया गया, जहां उनका एफ.एम.डी. टीका करण कराया गया और पक्षियों को भी पानी मिल सके, इसके लिए भीषण गर्मी से बचाने हेतु इस अभियान में शासन का सहयोग मिला, जिससे समाज सेवियों ने एवं नवाकुर सखियों नें गौ माता का पूजन किया और सभी बहिनो ने कलश यात्रा निकल कर सभी जल संरक्षण का कार्य संपन्न किया। आभार बलराम यादव ने व्यक्त करते हुए शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। 

No comments: