नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ, किया जागरूकशिवपुरी- गत दिवस विश्व तम्बाखू निषेध दिवस के अवसर पर माँ शारदा जिला नशा मुक्ति केन्द्र के नवीन परिवार सलाह कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ पुरानी शिवपुरी स्थित नीलगर चौराहा सब्जी मण्डी के पास किया गया। इस शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री नम्रता गुप्ता उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग शिवपुरी रही, अध्यक्षता पार्षद श्रीमती ममता विनोद राठौर ने की जबकि मुख्य रूप से यहां भागवताचार्य डॉ. देवेन्द्र चौहान, सामाजिक न्याय विभाग से लोकेन्द्र पाराशर, रामअवतार मौर्य, संस्था अध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव, प्रो. इंचार्ज श्रीमती ममता श्रीवास्तव, रफीक अहमद व स्टाफ सदस्य अशफाक खांन, आरिफ खांन आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम शारदा महिला मण्डल द्वारा संचालित माँ शारदा जिला नशामुक्ति केन्द्र चौकसे धर्मशाला छत्री रोड़, शिवपुरी में केन्द्र में भर्ती मरीजों तथा आगन्तुक महानुभावों ने मिलकर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तम्बाखू तथा नशा के संबंध में होने वाली हानियां की जानकारी देते हुए उद्बोधन दिया गया। इसके पश्चात योगा तथा ध्यान कराया गया। माँ शारदा जिला नशामुक्ति केन्द्र शिवपुरी द्वारा शाम 7 बजे से 10 बजे तक नीलगर चौराह सब्जी मण्डी के पास पुरानी शिवपुरी जन समूह को एकत्रित कर विश्व तम्बाखू निषेध कार्यक्रम में सुश्री नम्रता गुप्ता उपसंचालक सामाजिक न्याय शिवपुरी के द्वारा नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन महेश लक्षकार द्वारा किया गया।
तत्पश्चात उपसंचालक सामाजिक न्याय सुश्री नम्रता गुप्ता के द्वारा अपने उद्बोधन में तम्बाखू छोडऩे का संकल्प कराते हुए शपथ दिलाई एवं नश से विभिन्न प्रकार की होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मॉ शारदा जिला नशामुक्ति केन्द्र प्रचार कार्यक्रम जो संस्था द्वारा नवीन संचालित किया गया है। यहां कार्यक्रम संयोजक रफीक अहमद रहे, जिनके प्रयास से संस्था के सहयोग से सामाजिक न्याय विभाग मार्ग दर्शन के अनुसार तम्बाकू जिसे कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने ड्रांईग तथा चित्रकला में भाग लिया था तथा संस्था द्वारा नशा के क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम हैड जो बॉलअन्टिर बनाये थे उन सभी बच्चों तथा युवाओं को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नशा नाश की नसैनी है यह बात सभी ने मानी है, तम्बाखू, गुटखा, सिगरेट, बिड़ी का धूम्रपान यह सब लेते हैं मानव की जान इस कार्यक्रम में उक्त स्लोगन के अनुसार सभी को जागरूक किया गया।


No comments:
Post a Comment