विभिन्न आवासीय कॉलोनी के गरीब, निर्धन, निराश्रितों को एवं श्रीभैंरो बाबा मंदिर प्रांगण में किया प्रसाद वितरण
शिवपुरी- जिला मुख्यालय स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर झांसी रोड़ पर निवासरत समाजसेवी द्वारिका प्रसाद गुप्ता की धर्मपत्नि स्व. श्रीमती धनवंती देवी गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथित सेवा कार्यों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिजन ससुर नेमीचंद सिंघल, चाचा ससुर जगदीश प्रसाद सिंघल, देवर गोविन्द, राधाकृष्ण, अजय, पुत्र-पुत्रवधु दीपक गुप्ता, दीपेश-निधि गुप्ता, पुत्री-दामाद दीप्ति-मोहन बंसल, पौत्र-पौत्री हर्षित, प्रणाया, निकुंभ, नियासा एवं नाती-नातिन श्रेया, स्पर्श के द्वारा शहर की विभिन्न आवासीय कॉलोनी क्षेत्र में कार्यरत गरीब, निर्धन निराश्रितजनों को पूड़ी, सब्जी एवं इमरती का प्रसाद भोजन स्वरूप ग्रहण कराया गया तत्पश्चात सायं के समय स्थानीय न्यू ब्लॉक मार्ग स्थित श्री भैंरो बाबा मंदिर परिसर में भी बाबा को भोग लगाकर पड़ी-सब्जी एवं इमरती का भण्डारा सभी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया और स्व. श्रीमती धनवंती देवी गुप्ता की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उन्हें याद किया।


No comments:
Post a Comment