---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, July 4, 2026

पी एम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया दीक्षारम्भ समारोह


शिवपुरी
- उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार पी.जी.कालेज में 1, 2 एवं 3 जुलाई को दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के जरिए  नये सत्र में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में चल रही शासन की योजनाओं का परिचय देते हुए, अध्यन के लिए महाविद्यालय में मौजूद सुविधाओं की जानकारी दी गई।

प्राचार्य डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एन सी सी, एन यस यस, क्रीड़ा विभाग, विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन, आवास योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, गाँव की बेटी, ए डी पी कोर्स, सेमेस्टर परीक्षा, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, प्रतिभा किरण, मुख्यमंत्री मेधावी योजना, ईलाइब्रेरी,प्रयोगशालाओं, युवा उत्सव तथा शिकायत निवारण सुविधा इत्यादि की जानकारी संबंधित प्रभारियों द्वारा विद्यार्थियों को दी गई। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह कार्यक्रम का संचालन डॉ पुनीत कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों द्वारा उपस्थित रहकर अपने विभाग, कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।

No comments: