शिवपुरी। अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जिला आबकारी विभाग ने कोलारस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर 15 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 3-4 जुलाई की दरमियानी रात कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में की गई।आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुमरौआ रोड पर मोटरसाइकिल से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर वृत्त कोलारस प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज ने टीम के साथ घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपी 15 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़े गए। तलाशी के दौरान शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 49(क) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग का कहना है कि जहरीली शराब की तस्करी आमजन के जीवन के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज, आरक्षक रितिक तथा सैनिक दिलीप की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment