---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, July 21, 2026

थाना अमोला पुलिस द्वारा दो साल से फरार स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले के लंबित वारंटों मे वारंटियों की गिरफ्तारी कार्यवाही की जा रही है, जिसमें कार्यवाही करते हुये थाना अमोला द्वारा स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में जिले मे चलाये जा रहे स्थाई वारण्टियों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थ स्मैक, गांजा, अवैध शराब के विरुध्द विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी अमोला योगेन्द्र सिंह सेंगर को जरिये मुखविर सूचना पर थाना अमोला के दो वर्ष से प्रकरण 870/24 मे फरार स्थाई वारण्टी नरेन्द्र लोधी पुत्र रामप्रकाश लोधी उम्र 37 साल निवासी सिरसौद थाना अमोला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि. योगेन्द्र सिहं सेंगर, प्र.आर. शेर सिंह गौर, अर्जुन रावत, आर. अतर सिंह, नीतेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, आकाश शाक्य, सैनिक जितेन्द्र कलावत का योगदान रहा। 


No comments: