शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सुभाषपुरा अप. क्रं. 17/2023 धारा 420, 120 बी भादवि मे फरियादी के साथ नकली सोने के मोतियों को असली बताकर फरियादी के साथ सात लाख की धोखाधडी के आरोपी शिवराज मोगिया पुत्र कैलाश मोगिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम सेवडा थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी जो वर्तमान मे फरार होकर ग्राम धरैटा चक चौकी रूठियाई थाना धरनावदा जिला गुना मे रह रहा था।
उक्त आरोपी पर पुलिस अक्षीक्षक द्वारा आदेश क्रं.-पुअ/शिव./सी.आई.डी./एडी/135/2023 दिनांक 10.08.2023 के माध्यम से 1000/- का ईनाम घोषित किया गया था। तभी थाना प्रभारी सुभाषपुरा अरविन्द सिंह चौहान को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि उक्त आरोपी ग्राम सेंवडा मे आया हुआ है व बरखे मंदिर की पुलिया ग्राम सेवडा गोपालपुर रोड पर खडे होकर कहीं जाने के लिए खडा था। जिस पर टीम गठित कर सउनि अरुण वर्मा को मय बल के सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया और जब आरोपी ने पुलिस को आता देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेरावंदी कर पकडा गया। उक्त आरोपी शिवराज मोगिया पुत्र कैलाश मोगिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम सेवडा थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी हाल निवासी ग्राम धरैटा चक चौकी रूठियाई थाना धरनावदा जिला गुना मिला, जिसके अपराध के संबध मे पूछताछ की गयी तो जुर्म करना स्वीकार किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि अरविन्द सिंह चौहान, सउनि अरुण वर्मा, महेशदत्त शर्मा, प्रआर.अभय सिंह, आर.अवधेश शर्मा, सुखवीर सिंह जाट, धर्मेन्द्र शर्मा, काले खान, महेन्द्र कुशवाह, अर्जुन सिंह जाट, प्रआर.चा.राजेश मिश्रा शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment