शिवपुरी- विगत 29 वर्षों से श्रीराम भक्त परिवार लगातार हर शनिवार को नि:शुल्क सुंदरकांड पाठ करता आ रहा है, साथ ही साथ 23 वर्षों से श्री कृष्ण प्रकटोत्सव का कार्यक्रम श्री चिंताहरण दरबार पर आयोजित करता चला आ रहा है। इसी क्रम में 23वें श्री कृष्ण प्रकटोत्सव/ वार्षिकोत्सव में 4 सितंबर शुक्रवार को सर्वप्रथम श्री अखंड रामचरितमानस पाठ प्रात: 8:30 बजे से प्रारम्भ होगा। इसी क्रम में भजन संध्या का आयोजन सांय 7:30 बजे से है और भजनों से आनंदित कराने वाले श्री सत्येंद्र पांडे जी (सतना) को आमंत्रित किया गया है। शीर्षक भजन तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले है, रात ठीक 12:00 बजे प्रभु जन्म, पूजन,आरती,बधाई से वातावरण आनंद से झूम उठेगा। दूसरे दिन 5 सितंबर शनिवार को प्रात: 08:30 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ और वार्षिकोत्सव का समापन हवन शांति पूर्णाहुति दोपहर 12:30 बजे से होगी। अंत में भंडारा प्रसादी वितरण दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल श्री चिंताहरण मंदिर, छत्री रोड़ पर रहेगा। अत: श्री राम भक्त परिवार शिवपुरी की ओर से सभी धर्म प्रेमियों से निवेदन है कि प्रकटोत्सव के इस भव्य आयोजन में अपने इष्ट मित्रों के साथ परिवार सहित वातावरण को आनंदित करने अवश्य पधारें।

No comments:
Post a Comment