---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 15, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्व हैंडवॉश दिवस मनाया


शिवपुरी
-राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्व हैंडवॉश दिवस के अवसर परप्राचार्य डॉ. एन. के. जैन के मार्गदर्शन में विश्व हैंडवॉश दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हस्त स्वच्छता जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वस्थ रहने तथा विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता के महत्त्व की जानकारी दी गई। डॉ. अनीता केमोर द्वारा छात्राओं को हाथ धोने के सही चरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने छात्राओं को हथेलियों, हाथों के पीछे के हिस्से, उँगलियों के बीच, नाखूनों के आसपास तथा अंगूठों को अच्छी तरह साबुन से साफ करने की विधि समझाई। साथ ही, भोजन करने से पहले, शौचालय का उपयोग करने के बाद तथा अन्य आवश्यक अवसरों पर साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया। इस गतिविधि में छात्राओं ने हाथ धोने की सही विधि का अभ्यास किया तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता प्रदर्शित की। कार्यक्रम में डॉ. रेनू राय, डॉ. पल्लवी सक्सेना, डॉ.रजनी कुमारी एवं सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य एवं 56 छात्राएं उपस्थित रहे। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

No comments: