---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 15, 2026

मुढ़ैरी स्कूल में 350 से अधिक बच्चों ने सीखा हाथ धोने का सही तरीका


शक्तिशाली महिला संगठन समिति ने विश्व हाथ धुलाई दिवस पर आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

शिवपुरी। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर शक्तिशाली महिला संगठन समिति द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मूढ़ेरी में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों को साबुन और पानी से हाथ धोने की सही विधि सिखाने के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

हाथों की स्वच्छता से अनेक बीमारियों से बचाव संभव: रवि गोयल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शक्तिशाली महिला संगठन समिति के डायरेक्टर श्री रवि गोयल ने कहा कि हाथों की नियमित सफाई अनेक संक्रमणों और बीमारियों से बचाव का सरल एवं प्रभावी उपाय है। भोजन करने से पहले, शौचालय का उपयोग करने के बाद तथा गंदगी के संपर्क में आने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बना लें, तो वे स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ अपने परिवार और समाज को भी बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। 

विद्यालय के प्राचार्य महावीर दीक्षित ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य और व्यवहारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे स्वच्छता का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाकर सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकते हैं। उन्होंने इस उपयोगी जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए शक्तिशाली महिला संगठन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर साबुन और पानी से हाथ धोने का अभ्यास किया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।  

No comments: