शिवपुरी। शहर में आयोजित 'गरबा राजÓ महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से उत्सव का रंग जमाया। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक संगीत और गुजराती परिधानों से सजे इस आयोजन में महिलाओं में उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का बीते रोज आयोजन शिव रिसॉर्ट में भव्य रूप से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा अग्रवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।महोत्सव के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नृत्य कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें मटकी डेकोरेशन, मटकी प्रतियोगिता, बेस्ट डांस, बेस्ट गरबा कॉस्ट्यूम और बेस्ट डांडिया डेकोरेशन प्रमुख रहे। प्रतिभागियों ने पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजकर गरबा और डांडिया की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, मटकी सजावट और डांडिया डेकोरेशन जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा अग्रवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विजेताओं का उत्साहवर्धन किया गया और उनकी प्रतिभा की सराहना की गई। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में संचालक रिचा, राखी, नेहा और नीलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चारों संचालकों ने आपसी समन्वय और कुशल संचालन से कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं यादगार बनाया। गरबा राज महोत्सव में गरबा की वेशभूषा में पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। कार्यक्रम में महा आरती अनीता बंसल और अल्पना के द्वारा शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया गया।

No comments:
Post a Comment